Type Here to Get Search Results !

RTPS Apply Online 2026: जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई और डाउनलोड करें 2026!

By Dipak Raj 0

RTPS Apply Online 2026

RTPS Apply Online 2026: नमस्कार दोस्तों! मैं दीपक राज, एक बार फिर आप सभी का दिल से स्वागत करता हूँ। आज के डिजिटल दौर में भी क्या आप ब्लॉक (Block) के चक्कर काट रहे हैं, क्या छोटे से सर्टिफिकेट के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना आपको परेशान करता है, तो आज का यह लेख आपके लिए खास होने वाला है। आज हम बात करेंगे RTPS Bihar Portal के बारे में, जिनके मदद से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों आप खुद से बना सकेंगे। 


RTPS क्या है: RTPS (Right to Public Services) यानी 'लोक सेवाओं का अधिकार'। बिहार सरकार की इस का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को कम करना और आम जनता को समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराना है। अब आपको किसी कर्मचारी को पैसे देने की जरूरत नहीं है; आप खुद अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।


RTPS Apply Online -Overall

विभाग का नाम RTPS Bihar
पोस्ट का नाम RTPS Apply Online
पोस्ट का प्रकार सरकारी योजना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
कितने दिनों में बन जाता है 10-15 दिनों


बिहार RTPS Online Portal बिहार के आम नागरिकों के लिए बनाया गया है ताकि आम नागरिक इस पोर्टल का उपयोग करके विभिन्न सारे प्रमाण पत्र बना सके जैसे :- जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र etc.


RTPS Apply Online 2026: आवश्यक दस्तावेजों की सूची

सामान्य दस्तावेज (सभी के लिए अनिवार्य):
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रीय मोबाइल नंबर

Read Also:- 




RTPS Apply Online 2026

RTPS Bihar ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे?

दोस्तों, आवेदन की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले RTPS की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएंगे। 
  • लोक सेवाओं का अधिकार: होमपेज पर बायीं ओर 'सामान्य प्रशासन विभाग' की सेवाओं पर क्लिक करें। यहाँ आपको जाति, आय और निवास के विकल्प मिलेंगे उस पर क्लिक करेंगे।
  • स्तर का चुनाव करें: आप अपना सर्टिफिकेट किस स्तर पर बनाना चाहते हैं, अंचल स्तर (RO), अनुमंडल स्तर (SDO) या जिला स्तर (DM) पर, उसे चुनें।
  • फॉर्म भरें: अब आपके सामने एक डिजिटल फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर सही-सही जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: अपनी एक साफ फोटो और आधार कार्ड (पहचान पत्र के रूप में) स्कैन करके अपलोड करें।
  • सबमिट करें: फॉर्म की जांच करें और उसे फाइनल सबमिट कर दें। आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगी उसे डाउनलोड कर लें।

Important Links 

Online Apply Click Here
Download Certificate Click Here
Application Status Click Here 
Official Website Click Here 



निष्कर्ष 

RTPS Bihar पोर्टल ने सरकारी सेवाओं को आम जनता के दरवाजे तक पहुँचा दिया है। साल 2026 में भी यह पोर्टल तकनीक के साथ और अधिक सुलभ हो गया है। अब आपको जाति, आय या निवास प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए किसी ब्लॉक में जाने की जरूरत नहीं है। बस कुछ क्लिक और सही दस्तावेजों के साथ आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं। जो न केवल समय बचाता है बल्कि भ्रष्टाचार को भी कम करता है।


महत्वपूर्ण टिप्स:

  • फोटो का साइज: फोटो का साइज 20KB से 50KB के बीच रखें ताकि अपलोड करने में समस्या न हो।
  • आधार लिंक: यदि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप OTP के जरिए इसे तुरंत सत्यापित (Verify) कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाती है।


(FAQ)

1. RTPS Bihar पोर्टल पर कौन-कौन से प्रमाण पत्र बना पाएंगे। 
इस पोर्टल के माध्यम से आप मुख्य रूप से जाति (Caste), आय (Income), निवास (Residence), नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) सर्टिफिकेट, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. क्या इन सेवाओं के लिए कोई शुल्क लगता है?
नहीं, RTPS Bihar पोर्टल पर इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है। यदि आप सीएससी (Common Service Center) से आवेदन करवाते हैं, तो वे अपना सर्विस चार्ज ले सकता हैं। 

3. प्रमाण पत्र बनने में औसतन कितना समय लगता है?
लगभग आवेदन करने के बाद 10 से 15 कार्य दिवसों के भीतर प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। इसकी सूचना आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर SMS के जरिए भी भेज दी जाती है।

4. क्या मैं अपना सर्टिफिकेट ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड कर सकता हूँ?
हाँ! प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद आप RTPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Download Certificate' लिंक के माध्यम से अपना डिजिटल हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

5. अगर मेरा आवेदन अस्वीकार (Reject) हो जाए तो क्या करें?
यदि आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो रिजेक्शन का कारण पोर्टल पर चेक करें। अक्सर दस्तावेजों की कमी या गलत जानकारी की वजह से ऐसा होता है। आप गलती को सुधार कर दोबारा आवेदन कर सकते हैं।


अस्वीकरण (Disclaimer):

इस वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर जानकारी की पुष्टि जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments