Type Here to Get Search Results !

Ration Card Online Ekyc 2026 : बिहार के लिए ऑनलाइन अब घर बैठे करें अपने फोन से करें राशन कार्ड का Ekyc 2026?

By Dipak Raj 0

Ration Card Online E-kyc 2026
 
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group


Bihar Ration Card e-KYC 2026:  नमस्कार दोस्तों मैं दीपक राज जो इस लेख में आप सभी को स्वागत करता हूँ। अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं, तो यह लेख आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही जरूरी है। आजकल हम सब सुन रहे हैं कि राशन कार्ड की e-KYC करवाना अनिवार्य हो गया है, लेकिन बहुत से लोग अभी भी नहीं जानते हैं कि यह क्यों जरूरी है और इसकी आखिरी तारीख क्या है।


e-KYC क्या है और यह क्यों अनिवार्य है?: सरकार चाहती है कि राशन केवल उन्हीं लोगों को मिले जो वास्तव में इसके हकदार हैं।अक्सर देखा गया है कि परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने या शादी होकर घर से चले जाने के बाद भी उनके नाम पर राशन उठाया जा रहा है। e-KYC के जरिए सरकार डेटा को 'क्लीन' कर रही है। इससे फर्जी कार्ड धारकों की पहचान होगी और जो गरीब परिवार के पास अभी भी राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें इस योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा।



बिहार राशन कार्ड Online E-kyc 2026: Overviews 


लेख का नाम Bihar Ration Card Online Ekyc 2026
लेख का प्रकार Sarkari Yojana
ऐप का नाम Mera e-KYC App
शुल्क ₹0/-
E-kyc करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026
E-kyc करने की प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट http://rconline.bihar.gov.in/



Read Also 





 E-kyc के लिए आवश्यक दस्तावेज़ : 


प्रक्रिया शुरू करने से पहले चेक करें कि आपके पास निम्नलिखित चीजें मौजूद हैं:

  • राशन कार्ड नंबर
  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो)





Bihar Ration Card E-kyc Login






Ration Card E-kyc करने का ऑनलाइन प्रक्रिया :- 


दोस्तों यदि आप खुद से E-kyc करना चाहते हैं, तो इन चरणों का पालन करें:


1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Food Department) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें या प्ले स्टोर से 'Mera Ration' ऐप डाउनलोड करें।

2. ​e-KYC का विकल्प ढूंढें: वेबसाइट के होमपेज पर आपको "Ration Card e-KYC" या "Link Aadhaar" जैसा एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. ​अपनी डिटेल्स भरें: अब यहाँ अपना राशन कार्ड नंबर और अपना आधार नंबर सही से भरें।

​4. OTP वेरिफिकेशन: डिटेल्स डालने के बाद आपके उस मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा जो आधार कार्ड से लिंक है। उसे दर्ज करें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. जैसे ही वेरिफिकेशन सफल होगा, स्क्रीन पर 'Successful' का मैसेज आ जाएगा। इसका मतलब है कि आपकी E-kyc प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।





Aadhar FaceRD App Download




दोस्तों कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए:

  • मोबाइल नंबर: आपका आधार कार्ड आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए, वरना OTP नहीं मिल पाएगा।
  • दुकान से भी हो सकता है: अगर ऑनलाइन करने में कोई दिक्कत आए, तो आप अपने राशन डीलर (कोटेदार) के पास जाकर अपनी उंगली के निशान (Biometric) से भी केवाईसी करवा सकते हैं।
  • बिल्कुल फ्री: यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है।



Important Links 


Download Aadhar Face RD App  Download Mera E KYC App
Check Ekyc Status Official Website
Sarkari Yojana Home Page
WhatsApp Telegram 




निष्कर्ष

दोस्तों, चलते-चलते बस इतना ही कहूँगा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब हमें छोटी-छोटी चीज़ों के लिए लाइनों में लगने की ज़रूरत नहीं है। राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) का यह तरीका न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि आपको धोखाधड़ी से भी दूर रखेगा।


मैंने खुद देखा है कि कई लोग जानकारी के अभाव में परेशान होते रहते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि यह आसान गाइड आप तक पहुँचाऊँ। मेरा मानना है कि अगर हम जागरूक रहेंगे, तो सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना बहुत आसान हो जाएगा। तो बस, देर मत कीजिए और आज ही अपना और अपने परिवार का E-kyc पूरा कर लें।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ  Whatsapp पर भी शेयर करें। आपकी एक शेयरिंग किसी की बड़ी मुश्किल आसान कर सकती है!



FAQs

1. क्या छोटे बच्चों का भी E-kyc करवाना जरूरी है?

दोस्तों हाँ, बिल्कुल। राशन कार्ड में दर्ज हर उस सदस्य का केवाईसी होना जरूरी है जिसका नाम कार्ड में है, चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग।


2. मेरे आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, क्या मैं घर बैठे E-kyc कर सकता हूँ?

नहीं, घर बैठे (Online) ओटीपी के लिए आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। अगर लिंक नहीं है, तो आप अपने पास के राशन डीलर के पास जाकर अंगूठा लगाकर इसे करवा सकते हैं।


3. मैं फिलहाल बिहार से बाहर दुसरे राज्य में नौकरी कर रहा हूँ, क्या मुझे घर जाना पड़ेगा?

नहीं, आपको आने की जरूरत नहीं है। 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना के तहत आप भारत के किसी भी राज्य में, किसी भी सरकारी राशन दुकान पर जाकर अपना आधार ई-केवाईसी करवा सकते हैं।


4. E-kyc करवाने की आखिरी तारीख क्या है?

फिलहाल सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक कर दिया है। लेकिन सलाह यही है कि आप इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।


5. क्या E-kyc के लिए डीलर को पैसे देने होंगे?

बिल्कुल नहीं! यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त (Free) है। अगर कोई आपसे इसके बदले पैसे मांगता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।






Post a Comment

0 Comments

Bottom Post Ad

⚠️ Disclaimer: sowlitestudy.com

sowlitestudy.com par pradan ki gayi Latest Job, Admit Card, Admission, Result etc. ki jaankari vibhinn sources se li gayi hai. Hum satyata ki koshish karte hain, magar kisi bhi error ke liye zimmedar nahi hain.

NOTE: Kisi bhi form ko bharne se pehle Official Website par jaakar jaankari ki pushti zaroor karein.