Type Here to Get Search Results !

कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: जानें कब और कैसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट, यहाँ है पूरी जानकारी?

By Dipak Raj 0

 

Bihar Board 10th Result 2026

Bihar Board Matric Result Check 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपने भी इस साल बिहार बोर्ड से मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा दी है और अब आप अपने रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे है, तो आपके लिए बहुत खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट को मार्च महीने के अंतिम सप्ताह (Last Week) तक जारी किया जा सकता है।


बिहार बोर्ड के जितने भी छात्र-छात्राएं हैं, उनके मन में बस यही सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा। तो आपको बता दें कि बोर्ड अब कॉपियों को चेक करने का काम लगभग पूरा कर चुका है और बहुत जल्द ही टॉपरों का वेरिफिकेशन भी शुरू होने वाला है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा, बोर्ड अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर लिंक डाल देगा। 



BSEB 10th Result 2026: Overviews 

लेख का नाम BSEB 10th Result 2026
लेख का प्रकार Result
परीक्षा का नाम वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026
परीक्षा की तिथि 17 फरवरी 2026 से लेकर 25 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 29 मार्च 2026 
रिजल्ट को डाउनलोड करने की प्रक्रिया Online 
आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.com/


Read Also 




Bihar Board 10th Result 2026 चेक एवं डाउनलोड ऐसे करें?

यदि आप अपना Bihar Board 10th Result 2026 को खुद से ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। हमने नीचे बहुत ही आसान स्टेप्स बताए हैं जिससे आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे:
  • सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां होम पेज पर आपको "Matric Result 2026" का एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना Roll Code और Roll Number भरना होगा जो एडमिट कार्ड पर होगा।
  • जैसे ही आप अपनी पूरी जानकारी भर देंगे, उसके बाद नीचे दिए गए 'Submit' या 'View' बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या इसका स्क्रीनशॉट ले लें।


बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026: कब घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कक्षा 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम अब अंतिम चरण में है और इसे बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही कॉपियों के मूल्यांकन की यह प्रक्रिया समाप्त होगी, उसके तुरंत बाद समिति की ओर से मार्च महीने के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।


BSEB 10th Result Download Kaise Kare 2026

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: पिछले वर्षों का एक रिकॉर्ड (Pass Percentage)

बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। अगर हम पिछले 3 सालों के पास प्रतिशत (Pass Percentage) को देखें, तो ग्राफ लगातार ऊपर गया है:

वर्ष     पास प्रतिशत (%)
2023   81.04%
2024   82.91%
2025   84.12% (लगभग)

विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल यानी 2026 में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के बढ़ते प्रभाव के कारण पास प्रतिशत 85% से ऊपर जा सकता है।

रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर क्या करें? (Scrutiny Process)

कई बार छात्रों को लगता है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार अंक नहीं मिले हैं। ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड आपको 'स्क्रूटनी' (Scrutiny) का विकल्प देता है।
  • पुनर्मूल्यांकन (Re-checking): रिजल्ट जारी होने के एक हफ्ते के भीतर बोर्ड स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन डेट होता है।
  • आवेदन शुल्क: छात्र प्रति विषय एक निश्चित शुल्क देकर अपनी कॉपी की दोबारा जांच करवा सकते हैं।
  • प्रक्रिया: इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स भरनी होती हैं और ऑनलाइन पेमेंट करना होता है।

Bihar Board 10th Result 2026

Important Link 


निष्कर्ष 

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 की परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए अब इंतज़ार की घड़ियाँ जल्द ही खत्म होने वाली हैं। इस लेख के ज़रिए हमने आपको यह बताने की कोशिश की है। कि मार्च के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद है। आप बस अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें ताकि जैसे ही रिजल्ट घोषित हो, आप बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकें। हमारी तरफ से आप सभी को आपके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ!

FAQs 

1. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 में कब तक आ सकता है?
अभी तक की जानकारी के हिसाब से, बोर्ड मार्च महीने के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है। जैसे ही कॉपियों की जाँच पूरी होगी, पक्की तारीख बता दी जाएगी।

2. अगर रिजल्ट देखने वाली वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?
रिजल्ट के दिन बहुत ज़्यादा लोग एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे वह स्लो हो जाती है। ऐसे में आपको घबराना नहीं है, बस 5-10 मिनट इंतज़ार करें और पेज को फिर से रिफ्रेश करें।

3. क्या मैट्रिक का रिजल्ट चेक करने के लिए किसी और चीज़ की ज़रूरत होगी?
जी नहीं, आपको सिर्फ अपने एडमिट कार्ड पर लिखा हुआ रोल कोड और रोल नंबर चाहिए होगा। इसके अलावा किसी और जानकारी की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

4. क्या मैं अपना ओरिजिनल मार्कशीट उसी दिन डाउनलोड कर सकता हूँ?
रिजल्ट के दिन आप ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं। आपकी असली (Original) मार्कशीट कुछ दिनों बाद आपके स्कूल से मिलेगी।

अस्वीकरण (Disclaimer):

इस वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर जानकारी की पुष्टि जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments